फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aparajita: Women should not be confined to the door frame

अपराजिता : घर की चौखट तक सीमित न रहें महिलाएं

Sun, 13 Oct 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: Women should not be confined to the door frame
अपराजिता के बैनर तले अजीतनगर में आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में बोलती परिवर्तन पथ की संचाल - फोटो : PRATAPGARH
शहर के अजीतनगर स्थित परिवर्तन पथ संस्थान में रविवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित महिला चौपाल में महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, सिलाई आदि के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

परिवर्तन पथ की संचालिका रंजना सिंह ने कहा कि महिलाओं का दायरा घर की चौखट तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब महिलाएं देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। घर तक ही सीमित रहने के मिथक को तोड़ना होगा, तभी आप गृहस्थी के साथ ही परिवार के विकास में भी सहयोग कर सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि आप अपने हुनर को तराशें। हुनरमंद होकर आप गृहस्थी के साथ परिवार की आर्थिक मदद भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण लें। चौपाल में एकता, अंकिता, आस्था ने मेहंदी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था, श्रेया व लाजवंती कसौधन ने व्यवसायिक प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए। निर्मला सिंह ने अमर उजाला के अभियान अपराजिता की सराहना की। इस अवसर पर संगीता, कुसुम, सलोनी, सुनीता, शशि सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed