{"_id":"664cef5b939879fc15076be4","slug":"anupriya-who-is-enjoying-power-with-the-help-of-bjp-deals-with-kurmi-community-madhuri-patel-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-117479-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सहारे सत्ता सुख भोग रही अनुप्रिया करती हैं कुर्मी समाज का सौदा : माधुरी पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सहारे सत्ता सुख भोग रही अनुप्रिया करती हैं कुर्मी समाज का सौदा : माधुरी पटेल
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री व अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल पर निशाना साधा। कहा कि जो भाजपा की बैसाखी के सहारे सत्ता सुख भोग रहीं हैं वह कुर्मी समाज के वोटों का सौदा करती हैं।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बिना बैसाखी के अपना दल को सफलता नहीं मिलती। अनुप्रिया पटेल राजा भैया जैसे जनसेवक के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहीं हैं। इससे उन्हें बचना चाहिए। जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश जानता है कि राजा भैया दलिताें और पिछड़ों के मसीहा हैं। किसी का जन्म किसी कुल में हो सकता है। राजा भैया का जन्म भले ही राज परिवार में हुआ, लेकिन वह अपनी जनसेवा के चलते सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं।
राजा भैया की बदौलत ही 28 साल से बाबागंज विधानसभा की जनता रामनाथ सरोज और उनके बेटे को विधायक बनाकर सेवा का मौका दे रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर सामान्य सीट होने के बावजूद राजा भैया ने उमाशंकर, विंदेश्वरी प्रसाद पटेल और मुझे जिले की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव प्रदान किया। आगे कहा कि अपना दल एस पिछड़ी जाति खासकर कुर्मी समाज के लोगों के वोट का सौदा करती है। वह अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर चलने में अक्षम हैं। जबकि राजा भैया पिछड़े, दलित व शोषित समाज के लोगों को उच्च पदों पर बैठाकर साथ लेकर चलते हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, कुलदीप पटेल, विनोद पटेल, मुक्कू ओझा, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।