फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anupriya to arrive today on the

Pratapgarh News: डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण पर आज आएंगी अद एस मुखिया अनुप्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anupriya to arrive today on the
जीआईसी में अपना दल एस की जनसभा के लिए लगाया जा रहा पंडाल। संवाद
डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर शहर के जीआईसी मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपना दल एस की मुखिया केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी नजदीक है। कार्यक्रम के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन होगा। डॉ. सोनेलाल पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

मंत्री के बयान से सियासी घमासान
अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सूबे के मंत्री आशीष पटेल ने सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट को पार्टी की विरासत बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जीत का स्ट्राइक रेट शत-प्रतिशत रहेगा। इससे सियासी खींचतान शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह बैरिकेडिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
केंद्रीय राज्य मंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग के साथ रूट डायवर्ट किया गया है। राजापाल चौराहे से वाहनों को सदर बाजार के रास्ते व ट्रेजरी चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

चौक से राजापाल चौराहे का भी रूट डायवर्ट किया गया। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed