फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   anthony covid hospital ready dm inspected

अंथोनी कोविड अस्पताल बनकर तैयार, डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 30 May 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
anthony covid hospital ready dm inspected
शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित संत अंथोनी इंटरकालेज कोविड अस्पताल के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कालेज में लगे पंखों को चलवाकर अपने सामने देखा और सीएमओ से साफ कहा कि अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो इसी अस्पताल में शिफ्ट किया जाय।
विज्ञापन

जिले में दो नए कोविड अस्पताल के निर्माण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने शहर के संत अंथोनी इंटरकालेज को पूरी तरह तैयार कर लिया है। डीएम डा. रुपेश कुमार कोविड अस्पताल की तैयारियों को देखने स्वयं अंथोनी कालेज पहुंच गए। हालांकि कालेज के कक्षों में बेड लगे हुए थे। डीएम ने दीवालों को साफ करने और फर्स की सफाई करने का निर्देश देते हुए सीएमओ से कहा कि अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो इसी अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जाय। हालांकि शहर से 12 किमी दूर रुमा नर्सिंग कालेज को भी अस्पताल के लिए चुना गया है। मगर अभी उसे अंतिम रूप नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नौढ़ियाखास और पीतांबर को किया गया सील
जिले के रामपुर संग्रामगढ़ के नौढ़ियाखास और अंतू के पूरे पीतांबर (गोबरी) में एक बुजुर्ग के कोरोना पीड़ित मिलने पर जिला प्रशासन ने 21 दिनों के लिए गांवों को सील दिया गया। गांव में सब्जी, फल, दूध, किराना सामानों के लिए होम डिलेवरी की सेवा प्रारंभ कर दी गई है। डीएम ने दोनों हॉटस्पॉट इलाकों के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी के बचाव और राहत कार्य के लिए करें आनलाइन आवेदन
डीएम डा. रुपेश कुमार ने जिले के स्वयं सेवकों से महामारी के बचाव और राहत कार्य के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि एनएसएस, एनवाईके, युवक मंगलदल, महिला मंगल दल, रेड क्रास और अन्य स्वयं सेवक कोरोना महामारी से आम लोगों के बचाव और राहत कार्य करना चाहते हैं, तो वह आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन तीन से चार घंटे सेवा कार्य करना होगा। इसके एवज में कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा, बल्कि तीन माह का कार्यकाल पूरा होने पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed