फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry villagers blocked the death of the mother, obeyed the assurance

प्रसूता की मौत से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम, आश्वासन पर माने

Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the death of the mother, obeyed the assurance
प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लालगंज में सांगीपुर रोड पर जाम लगाये ? - फोटो : PRATAPGARH
इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजन महिला चिकित्सक पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग पर अड़े थे। अफसरों के मान मनौव्वल पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

लालगंज के पूरे नेवाज खां खानापट्टी निवासी रीता गुप्ता पत्नी नंदलाल गुप्ता को प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने सोमवार को दोपहर लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां आपरेशन के दौरान प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही प्रसूता की हालत बिगडने लगी तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रास्ते में उसकी मौत होने पर परिजन रात में शव लेकर लालगंज सीएचसी लौट आए। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला डॉ. शिल्पी सिंह ने इलाज के बदल दस हजार रुपये की मांग की। दो हजार देने पर डॉक्टर ने आपरेशन कर दिया। बाद में इलाज में लापरवाही के चलते प्रसूता की तबियत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव दूसरे दिन शाम को घर पहुंचा। तीसरे दिन बुधवार को सुबह दस बजे प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने लालगंज-सांगीपुर मार्ग पर खानापट्टी तिराहे पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मान मनौव्वल शुरू की तो परिजनों ने आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

इस बीच मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांसद प्रमोद तिवारी से वार्ता कराने के बाद बीस हजार रुपये की मौके पर ही आर्थिक सहायत प्रदान की। बाद में अफसरों व अन्य लोगों ने प्रसूता के परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। आश्वासन पर घंटे भर बाद जाम हटाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed