फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rojgar sewak stage protest

सड़क पर उतरे रोजगार सेवकों ने भरी हुंकार

Tue, 05 Sep 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
rojgar sewak stage protest
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
मांगों को लेकर रोजगार सेवक मंगलवार को सड़क पर उतरे। विकास भवन से पैदल ही जिलाधिकारी आवास की ओर कूंच कर दिया। अंबेडकर चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी डीएम आवास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। बाद में एसडीएम सदर को अपना ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत गांवों में तैनात रोजगार सेवक अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सड़क पर उतरे। विकास भवन से नारेबाजी करते हुए सभी रोजगार सेवक कचहरी की ओर चल पड़े। रोजगार सेवकों के प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही। अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे रोजगार का सेवकों का साथ देेने के लिए तकनीकि सहायक समेत दूसरे राज्यकर्मचारी भी पहुंच गए। मांगों को लेकर ज्ञापन देेने के लिए रोजगार सेवक जिलाधिकारी आवास की ओर बढ़ने लगे। यह देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए। डीएम आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया। वे नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। रोजगार सेवकों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। काफी दिनों से वे लोग गांवों में काम कर रहे हैं। अब उनकी रोजी रोटी छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने हक के लिए वे संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन देते हुए राज्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आंदोलन में सहयोग का वादा किया। उपजिलाधिकारी सदर का नौ सृत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रशासन को चेताया कि यदि उन लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वे लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


शहर के अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शनकारियोें की भीड़ से जाम लग गया। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। पुलिस ने सभी को चौराहे से हटाकर यातायात बहाल कराया। काफी देर तक चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed