फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angered by occupation of shops, disabled girl hangs herself

Pratapgarh News: दुकानों पर कब्जे से क्षुब्ध दिव्यांग युवती फंदे पर झूली

Sun, 26 Nov 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Angered by occupation of shops, disabled girl hangs herself
चिलबिला बाजार के मौर्या चौराहे पर दुकानों पर कब्जा किए जाने से क्षुब्ध दिव्यांग ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन जायसवाल ने रविवार की सुबह दस बजे अपनी दुकान में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। विधायक को खरीखोटी सुनाई। मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच सिपाहियों को निलंबित किया गया है। करीब छह घंटे बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन




चिलबिला बाजार निवासी मक्खनलाल जायसवाल की मौत के बाद छह बेटों के बीच मौर्या चौराहे पर स्थित तीन दुकानों को लेकर विवाद चल रहा है। मक्खनलाल की दिव्यांग बेटी कंचन जायसवाल (45) अपने भाई अश्वनी, मनीष व हर्षित के साथ रहती थी। सचिन, ऋषि व शशि अलग रहते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि चौराहे पर स्थित अपने हिस्से की दुकानों को सचिन, ऋषि व शशि ने कुछ दबंग लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया, जिन्होंने 19 नवंबर की रात जबरन ताला जड़ते हुए बिल्डिंग बंद करा दी। सभी को धमकाते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंचन ने कई बार पुलिस से शिकायत की। लेकिन सुनी नहीं गई। इससे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा दिया। आरोपियों के कपड़े के शोरूम पर पथराव किया। एसपी सतपाल अंतिल समेत अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। बाद में बंद दुकानों को खुलवाया गया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।


इनसेट



सीएम को लिखा था पत्र

मरने से पहले मृतका कंचन जायसवाल ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा बताई, जिसमें पुलिस-प्रशासन के असहयोग के बारे में भी बताया। सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि जो कदम वह उठाने जा रही है, कल परिवार के अन्य सदस्य भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed