फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amethi's taekwondo coach dies in collision with tourist bus

Pratapgarh News: टूरिस्ट बस की टक्कर से अमेठी के ताइक्वांडो कोच की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Amethi's taekwondo coach dies in collision with tourist bus
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर बेल्हा देवी सई नदी पुल सदर बाजार के करीब बेकाबू टूरिस्ट बस की टक्कर से अमेठी के ताइक्वांडो कोच की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उनकी मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे पितई निवासी 40 वर्षीय भीम प्रताप अमेठी जनपद के स्टेडियम में बतौर प्रशिक्षक तैनात थे। शनिवार की रात वह बाइक से अपने घर आ रहे थे। सई नदी बेल्हा देवी पुल के पास सुल्तानपुर की ओर जा रही टूरिस्ट बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे भीम प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भीम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पत्नी शांति समेत परिजन भागकर अस्पताल पहुंचे। शव देख लोग रोने बिलखने लगे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर भेजा गया। पिता के शव से लिपटकर बेटे आयुष व विवेक रोते रहे। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन

पहले प्रतापगढ़ स्टेडियम में थी तैनाती
ताइक्वांडो प्रशिक्षक भीम प्रताप की प्रतापगढ़ स्टेडियम में कोच के रूप में तैनाती थी। करीब दो वर्ष पहले उनकी तैनाती अमेठी में हो गई। वह शनिवार को बाइक से घर आ जाते थे। परिवार के लोग उनके आने का इंतजार कर रहे थे, मगर मनहूस खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उनकी मौत से खेल प्रेमी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed