फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amazing coincidence of special worship of Shiva being made on Nagpanchami

Pratapgarh News: नागपंचमी पर बन रहा शिव के विशेष पूजन का अदभुत संयोग

Sun, 20 Aug 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Amazing coincidence of special worship of Shiva being made on Nagpanchami
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके शिवलिंग पर अर्पित करें जल, दूध, दही, घी, शहद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सावन के छठे सोमवार, 21 अगस्त को नागपंचमी मनाई जाएगी। पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों सहित शिवभक्तों की भारी भीड़ पूजन के लिए उमड़ेगी। रविवार देर शाम तक प्रशासन के साथ ही शिवालयों में तैयारियों की समीक्षा की गई। अबकी नाग पंचमी पर शिवयोग का संयोग बन रहा है, जिस पर विशेष पूजा-अर्चना का विधान है।
शहर के बलीपुर स्थित दुर्गामंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य आलोक मिश्र के अनुसार नाग पंचमी पर विशेष पूजन से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी। नाग पंचमी तिथि सोमवार, 21 अगस्त को दोपहर 12:21 बजे से प्रारंभ होकर मंगलवार, 22 अगस्त रात दो बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5.33 बजे से 5.30 बजे तक रहेगा। इस दिन शिव (शिव मंत्र) योग रहेगा, जिससे रुद्राभिषेक करना मंगलकारी माना जाता है। कालसर्प दोष की शांति के लिए भी नागपंचमी का दिन सबसे उत्तम माना गया है।
विज्ञापन

..........

पौराणिक शिवालयों में पूजन के लिए जुटेंगे भक्त

कंधई के बाबा बेलखरनाथ धाम, जेठवारा के भयहरणनाथ धाम, हथिगवां के हौदेश्वरनाथ, लीलापुर के बालूकेश्वरनाथ धाम, सांगीपुर के घुइसरनाथधाम , बेल्हा देवी शिवधाम, सिविल लाइंस के शिव मंदिर में व्रती महिलाएं, कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed