फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   amar ujala talent hunt

उभरते कलाकारों ने बिखेरा आवाज का जादू

Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
amar ujala talent hunt
news

विज्ञापन
जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है बच्चों को उचित मंच मुहैया कराने की। उभरते हुए कलाकारों को आगे बढ़ने का हौसला दिया जाए तो वह कुछ भी कर सकते हैं। ‘सोमवार’ को ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित ‘सुपर टैलेंट हंट’ में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नन्हे बच्चों ने स्वरों का जादू ऐेसा बिखेरा कि लोग दंग रह गए।

शहर के अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी के सभागार में सोमवार को आयोजित सुपर टैलेंट हंट कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को दंग कर दिया। बच्चों ने स्वरों का जादू ऐसा बिखेरा कि जज भी उनके कायल हो गए। बच्चों का उत्साह देखकर ऐसा लगा कि उनके मन में गाने की इच्छा वर्षों से थी, मगर उन्हें उचित मंच नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


 सुपर टैलेंट में ऐसे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को दंग कर दिया, जिन्होंने अभी तक किसी भी मंच पर अपना गीत नहीं प्रस्तुत किया था। एक बार मंच पर चढ़ने का मौका मिला, तो उनकी प्रतिभा खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिशन के दौरान जिनके सुर लड़खड़ाए उनको भी जजों ने मौका दिया। निर्णायक मंडल में शामिल सुनीता श्रीवास्तव और अंजू ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और अंतिम मुकाम हासिल करने में मदद किया। कार्यक्रम में प्रभात एकेडमी के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा का योगदान  सराहनीय रहा।

गाना गाने का शौक है, मगर उचित मंच नहीं मिलने के कारण मेरी प्रतिभा को निखरने का मौका नहीं मिल रहा है। मै चाहता हूं की अमर उजाला हमारी मंजिल आसान कर दे।  सौरभ शर्मा

मैं एक बहुत बड़ा गायक बनना चाहता हूं। मगर, मुझे उस मुकाम तक पहुंचाने वाला कोई नहीं मिल रहा है। मुझे लगता है कि अमर उजाला मुझे मेरी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसी उम्मीद से हम आगे बढ़ रहे हैं।
लवकुश यादव

मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि इस तरह मंच से गाना प्रस्तुत करुंगी। गांव से आकर मैने जिस प्रकार गीत प्रस्तुत किया उससे लगता है कि मुझे मेरी मंजिल मिल सकती है। खुशी सिंह


मैं अनुराधा पौंडवाल की तरह ख्याति प्राप्त करना चाहती हूं। मैं यह नहीं जानती कि मुझे मंजिल मिलेगी या नहीं, मगर इतना तो तय है कि अगर इसी तरह लोग उत्साहवर्धन करते रहे, तो आगे बढ़ जाऊंगी।
अंतिमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed