{"_id":"579b9e144f1c1ba61521e49b","slug":"allegation-on-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग की दवा खाने के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग की दवा खाने के बाद महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षय रोग की दवा खाने के बाद ही एक महिला बेहोश हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस से क्षय रोग अस्पताल के डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के अजीत नगर निवासी पार्वती जायसवाल (55) पत्नी श्रीराम क्षय रोग से पीड़ि थी। कुछ दिनों पहले उसने प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया था। इससे उसकी तबीयत में सुधार हुआ था। शुक्रवार को उसे फिर से दिक्कत होने लगी। परिजन उसे लेकर टीबी अस्पताल गए। यहां डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने दवा देकर पार्वती को घर भेज दिया। पार्वती घर पहुंची और दवा खाई। थोड़ी देर बाद वह वेहोश हो गई। परिजन परेशान होकर उसे जिला अस्पताल ले गए। प्रभारी सीएमएस ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने गलत दवा पार्वती को दे दी। प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल आरडी द्विवेदी का कहना है किएक महिला आई थी। उसे टीबी थी। टीबी अस्पताल से दवा ली थी। परिजनों ने बताया कि दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा गया तो वे शव लेकर घर चले गए।