फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After beating the child, they took away 26 goats from the car, Tahrir

Pratapgarh News: बच्चे को पीटकर कार से उठा ले गए 26 बकरियां, तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
After beating the child, they took away 26 goats from the car, Tahrir
मानधाता थाना क्षेत्र में बकरी चोरों की पिटाई से घायल बालक अक्षय कुमार। संवाद
रात में चोर इनोवा कार में 26 बकरियां भर ले गए। चोरी करने के दौरान घर के एक बच्चे की नींद खुली तो उसने विरोध किया, इसी दौरान चोरों ने उस पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। एक ही रात तीन जगहों से बकरी चोरी की घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

मानधाता कस्बे के वार्ड नंबर दो में रहने वाले मोहम्मद गफ्फार ने घर के बाहर पशुशाले में नौ बकरियां बांध रखी थी। रात में इनोवा कार से चोर सभी बकरियां चुराकर चले गए। गाड़ी की आवाज सुनकर गफ्फार उठे। लेकिन, तब तक चोर बैशपुर होते हुए मऊआइमा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

तरौल गांव में इनोवा सवार बदमाश छह बकरी, हरखपुर गांव में नीलम कुमारी की चार और राज कुमारी की सात बकरियां चोर चुरा ले गए। आहट पाकर उठे नीलम कुमारी के बेटे ने बकरियों को ले जाने का विरोध किया तो उसे घायल कर कमरे में बंद कर दिया गया। घायल बालक को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। एसओ मानधाता सुभाष यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed