{"_id":"683c98cc4aa0d023dd0ba5c9","slug":"after-a-quarrel-with-her-husband-the-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-140872-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पति से कलह के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पति से कलह के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
भनईपुर निवासी विवाहिता ने रविवार को साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों में चर्चा है कि पति से कलह के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
भनईपुर निवासी पूजा गौतम (35) पत्नी मनोहर लाल ने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मकान की छत पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पांच वर्षीय बेटी कुछ देर बाद जब मां के कमरे में गई तो उसने शव को फंदे पर झूलते देरा तो दादी को घटना की सूचना दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस व सीओ पट्टी के सामने शव को उतरवाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार विवाहिता दो दिन पूर्व राजा बाजार सामान खरीदने गई थी और देर रात वापस लौटी थी। इसे लेकर आरोपी ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद उनके बीच विवाद चल रहा था। इससे नाराज होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूजा की मनोहर लाल से दूसरी शादी थी। पहले पति से उसे एक बेटा प्रिंस (7) और बेटी प्रीति (5) है। मृतका का मायका जौनपुर जनपद के कस्तूरी पुर गांव में है। मृतका के पिता राकेश कुमार ने लिखित तहरीर दी कि वह मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। संवाद