{"_id":"61e06c606b03a74bc5746b97","slug":"after-a-dispute-with-her-husband-the-married-woman-committed-suicide-by-jumping-into-the-well-pratapgarh-news-ald324927117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद विवाहिता ने कुएं में कूद कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद विवाहिता ने कुएं में कूद कर दी जान
विज्ञापन
crime
पति से कहासुनी के बाद नाराज विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सुबह उसका शव कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर की रहने वाली रीता यादव (22) की शादी लालगंज कोतवाली के कटैया नेवादा निवासी आनंद यादव के साथ हुई थी।
डेढ़ साल पहले रीता को बेटा हुआ था। बुधवार की शाम रीता का पति आनंद के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रीता अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ कमरे में सोने चली गई। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह मासूम बेटे शिवांश को कमरे में छोड़कर बाहर निकली और घर के पीछे स्थित कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। आधी रात शिवांश के रोने की आवाज सुनकर पति आनंद ने रीता की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
सुबह उसका शव कुएं में उतराता मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर लालगंज कोतवाल मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का भाई महेंद्र यादव मायके पक्ष के लोगों को लेकर कटैया पहुंच गया। कोतवाल ने बताया कि छानबीन के दौरान पति से कहासुनी के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।