{"_id":"65539eec062b703edc0d6694","slug":"advocates-angry-over-problems-on-strike-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-260424-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हड़ताल पर रहे समस्याओं को लेकर भड़के अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हड़ताल पर रहे समस्याओं को लेकर भड़के अधिवक्ता
Tue, 14 Nov 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में पेयजल व शौचालयों में गंदगी की समस्या को लेकर मंगलवार को अधिवक्ता भड़क उठे। यहां लगा वाॅटर एटीएम पखवारे भर से खराब चल रहा है। तहसील आने वाले वादकारियों व अधिवक्ताओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, सभागार के बगल व तहसीलदार चैंबर के पीछे बने शौचालयों में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिवक्ताओं ने बीते समाधान दिवस पर अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन समस्याओं का समाधान न होने से मंगलवार को अधिवक्ता नाराज हो गए। अफसरों की लापरवाही से नाराज अधिवक्ताओं ने कामकाज का बहिष्कार कर दिया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ज्ञापन देने के बावजूद अफसर समस्याओं को लेकर मौन साधे हुए हैं। महामंत्री धीरेंद्र शुक्ल ने कहा कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो अगले सप्ताह से अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन तेज करेंगें। इस मौके पर उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी, टीपी यादव, राममोहन सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र सिंह, विपिन शुक्ल, संतोष पांडेय, आशीष तिवारी, प्रमोद सिंह, केबी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद