फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Administrators emptied the treasure of princes, CDO summoned file

प्रशासकों ने खाली कर दिया प्रधानों का खजाना, सीडीओ ने तलब की फाइल

Wed, 21 Jul 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administrators emptied the treasure of princes, CDO summoned file
froud
ग्राम पंचायतों में नामित प्रशासकों ने प्रधानों का खजाना खाली कर दिया है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंद्रहवां वित्त आयोग और राज वित्त आयोग की धनराशि को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। बगैर विकास कार्य कराए ही धनराशि निकालकर बंदरबांट करने में सदर ब्लाक के कर्मचारी आगे रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीडीओ ने फाइल तलब कर जांच शुरू कर दी है। इधर, कालाकांकर में घपले में शामिल तीन लोगों के खिलाफ बीडीओ ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी ब्लाकों में प्रशासक नामित करके वीडीओ और प्रशासक के नाम खाता संचालन करने का अधिकार दिया था। मनमानी पर उतरे वीडीओ और प्रशासकों ने बगैर विकास कार्य कराए ही रुपयों का आहरण कर लिया है। सदर विकास खंड के पूरेमाधव सिंह में 7.47 लाख रुपये के बाद नसीरपुर और बहलोलपुर, सरायवीरभद्र, कुसुमी और भुवालपुरकिला, सरायबहेलिया, चकबनतोड़ जगदीशपुर में भी लाखों रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

कालाकांकर विकास खंड में 5.05,840 लाख रुपये में घपले में शामिल मो. इस्लाम, मो. इश्तियाक, मो. इम्तियाज के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सदर ब्लॉक में रुपये की बंदरबांट का मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ ने संलिप्त लोगों का तबादला करने के साथ ही फाइल को अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारी अभी यह आकलन करने में लगे हैं, कि जिले में प्रशासकों के कार्यकाल में कितने रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों को जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद निकाल लिए रुपये
वीडीओ और प्रशासकों ने आंखें बंद कर रुपये निकाले हैं। दो मई को प्रधानों के मतों की गणना हो रही थी तो दूसरी तरफ प्रशासक पंचायतों से रुपये साफ करने में जुटे। कई ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां प्रधान के विजयी होने के बाद भी प्रशासकों ने डोंगल लगाकर रुपये निकाल लिए हैं। जबकि गांव में विकास कार्य एक रुपये का भी नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायतों में रुपये निकालने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनकी गहनता से जांच कराई जा रही है। दोषी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों से रिकवरी करने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
प्रभाष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed