{"_id":"679bcbc7c7effefe850b3aa7","slug":"administration-removed-prithviraj-chauhans-statue-due-to-land-dispute-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-133127-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन विवाद की वजह से प्रशासन ने उतरवाई पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन विवाद की वजह से प्रशासन ने उतरवाई पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा
विज्ञापन
मोहनगंज तिराहे पर पृथ्वीराज चौहान की खंडित प्रतिमा बदले जाने से रोकने के बाद जुटे समाज के लोग।
मोहनगंज तिराहे पर बुधवार को रखी गई पृथ्वीराज चौहान की नई प्रतिमा को जमीन विवाद की वजह से प्रशासन ने हटवा दिया। पुरानी प्रतिमा को रखकर प्रशासन ने जमीन विवाद के समाप्त होने के साथ एनएचएआई से अनुमति मिलने पर ही नई प्रतिमा स्थापित करने की बात कही।
करीब एक दशक से मोहनगंज तिराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगी हुई है। लगभग दो वर्ष पहले प्रतिमा खंडित हो गई थी। बाजारवासियों ने नई प्रतिमा स्थापित करने की कार्य योजना बनाई। बुधवार को पुरानी प्रतिमा को हटाकर नई लगा दी गई।
हालांकि बाजार के कुछ लोग नई प्रतिमा को लेकर आपत्ति जताते हुए जमीन के स्थगन आदेश की कॉपी एसडीएम सदर को दी। एसडीएम के आदेश पर देहात कोतवाली के प्रभारी अभिषेक सिरोही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम सदर भी पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद एसडीएम ने नई प्रतिमा हटवाकर पुरानी प्रतिमा को फिर से प्रतिस्थापित कर दिया। हालांकि बाजारवासी नई प्रतिमा हटाने का विरोध करते रहे। एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि नई प्रतिमा का आकार बड़ा था। मोहनंगज तिराहे पर जमीन को लेकर एक पक्ष के पास स्थगन आदेश भी है। एनएचएआई के जमीन का भी कुछ मामला फंसा हुआ है। मामले के निस्तारण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।