{"_id":"c1b88be3edc505527de37ad3cdce4bac","slug":"administration-had-chilled-in-cold-bonfire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी में ठंड़ा पड़ा प्रशासन का अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी में ठंड़ा पड़ा प्रशासन का अलाव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन कुछ चौराहों पर लकड़ी का कुंदा गिरवा कर अलाव जलवाए जाने का कोरम प्रशासन ने पूरा कर लिया। मौजूदा स्थिति यह है कि कई दिन से ठंडी में अधिकांश चौराहों पर अलाव ठंडा पड़ गया है। इसकी वजह लोग अधिकारियों की अनदेखी मान रहे हैं। अलाव न जलने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों व आम लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है।
कड़ाके की ठंड में प्रशासन की सक्रियता भी कुंद पड़ती जा रही है।
गलन और ठंडी के मारे पूरा जिला कांप रहा है। सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर राहगीर ठिठुर रहे हैं। इसके बावजूद अलाव को लेकर तनिक भी गंभीर नही है। शहर के कुछ गिने चुने चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने के बाद अधिकारी सो गए हैं। सदर चौराहा, भैरोपुर बस अड्डा, कपूर चौराहा, तेलिया चौराहा, राजापाल चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा, रोडवेज बस अड्डा, पुराना मालगोदाम तिराहा समेत कई स्थानों पर अलाव नहीं जल रहा है। लोग अपने संसाधन से सड़क किनारे आग जलाकर हाथ पैर सेक रहे हैं। उसी आग को ताप कर राहगीर भी ठंड से राहत की कोशिश में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन व नगर पालिका के जिम्मेदार फर्जअदायगी कर शांत हो गए हैं। अब उनसे अलाव को लेकर कोई मतलब नहीं रहा। जबकि हर साल अलाव के नाम पर लाखों रुपया सरकार के खजाने से निकाला जाता है।