फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   action

जिले के सभी बीडीओ को नोटिस

Sat, 29 Jun 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
action
जिले के सभी बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन

अपात्रों को आवंटित की गई धनराशि की रिकवरी न कर पाने पर हुई कार्रवाई
प्रधानमंत्री आवास योजना में जांच के बाद खुली थी पोल, सभी को दिया गया था रिकवरी का आदेश
अमर उजाला ब्यरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना में आदेश के बाद भी अपात्रों को आवंटित की गई धनराशि की रिकवरी न होने होने में जिले के सभी ब्लाकों में बीडीओ की लापरवाही सामने आई है। अफसरों की लापरवाही पर परियोजना निदेशक ने सभी 17 बीडीओ को नोटिस थमाया है। इस कार्रवाई से अधिकारियों में हडक़ं प मचा हुआ है।

जिले में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर जमकर हेरफे र हुआ है। गांवों में प्रधानों और सचिवों की मिलीभगत से अपात्रों को भी योजना में शामिल कर लिया गया। इतना ही नहीं उन्हें आवास के तहत मिलने वाली धनराशि भी खातों में भेज दी गई। गांवों में पात्र इससे वंचित रह गए। इसकी शिकायत शुरू हुई तो विभागीय अधिकारियों ने जांच बैठा दी। जांच के दौरान जिले के सभी ब्लाकों में आवास आवंटन में अनियमितता सामने आई थी। विभागीय अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया और जिले के सभी ब्लाकों के बीडीओ को अपात्रों से आवास आवंटन की धनराशि की रिकवरी का आदेश दिया था। मगर निर्धारित समय पर खंड विकास अधिकारियों द्वारा अपात्रों से आवास की धनराशि की रिकवरी नहीं की जा सकी। इस पर परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने सभी ब्लाकों के बीडीओ को नोटिस थमाया है। विभाग की इस कार्रवाई से अधिकारियों में हडक़ंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed