फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Account number trapped in turn pension

खाते नंबर के फेर में फंसी पेंशन

Sat, 07 Feb 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के लिए करीब चार हजार पात्रों की परेशानी बढ़ गई है। आवेदन के समय पति या परिवार के अन्य सदस्यों का खाता नंबर दे दिया था। पेंशन के लिए इन्हें अपना खाता नंबर देना था। खुद के नाम के बैंक खाते का नंबर नहीं देने पर पेंशन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


कुछ माह पहले समाजवादी पेंशन के लिए पात्रों की खोज में प्रशासन जुटा था। किसी तरह अफसरों ने पात्रता सूची तैयार की थी। सूची बनी तो डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर पात्रता का सत्यापन कराया गया। अपात्रों को लाभ नहीं मिले इसके लिए प्रशासन ने एहतियात बरता। निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक करीब 70 हजार पात्रों की लिस्ट बनाई गई। इन पात्रों से सीबीएस बैंक का स्वंय का खाता नंबर मांगा गया। सभी ने खाता नंबर अधिकारियों को दे दिए। आनलाइन फीडिंग के बाद बैंक खाता नंबर और पात्रों के नाम का मिलान किया गया।
विज्ञापन


लखनऊ में हुए इस कार्य के दौरान करीब चार हजार लोग ऐसे मिले जिन्होंने पति या पत्नी के नाम खुला खाता नंबर दे रखा था। अपात्रों के खाते में पैसा जाने के भय से अफसरों ने इन खातों में पेंशन नहीं भेजने का निर्णय लिया है। अपने नाम का बैंक अकाउंट नंबर अब पात्र ब्लॉक में एडीओ पंचायत, समाज कल्याण या विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय में दे सकते हैं। ध्यान यह देना है कि खाता नंबर सीबीएस बैंक का ही होना चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि जिन पात्रों ने परिवार के दूसरे व्यक्तियों का खाता नंबर दिया है उन्हें सुधार होने तक पेंशन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed