फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident near viswanathganj bazar

सड़क दुर्घटनाओं में छात्रा व युवक की मौत, तीन घायल

Sun, 28 Jan 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक ने जहां बाइक सवार छात्रा को रौंद दिया। वहीं पहिया पंक्चर होने से टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में सवार युवक की जान चली गई। तीन सवारी घायल हो गए।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के रतीपुर निवासी कोमल मिश्रा (22) पुत्री संजीव मिश्रा लालगंज स्थित सरस्वती प्राविधिक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में बीएड की छात्रा थी। इसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। शनिवार सुबह परीक्षा देने के लिए वह कालेज जा रही थी। चाचा रमाकांत मिश्रा के साथ वह बाइक से कालेज के लिए निकली। इसी बीच डगैता-बहलोलपुर के बीच बाइक पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी कोमल सड़क पर गिर पड़ी। तभी उसके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया और दूसरी ओर गिरे चाचा रमाकांत घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। आगे जाने पर ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने कोमल और रमाकांत को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


वहीं शहर से सवारियां लेकर शुक्रवार शाम एक टेंपो विश्वनाथगंज बाजार की ओर जा रहा था। बाजार पहुंचने से पहले ही टेंपो का एक पहिया पंक्चर हो गया। इससे चालक का नियंत्रण खो गया। इस वजह से टेंपो पलट गया। उसके नीचे दबकर सर्वेश सिंह (22) पुत्र तेह बहादुर निवासी पूरे बोझी खरगराय थाना मानधाता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार सुनीता (39), रामकुमार (55), सोहन (48) आदि घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed