{"_id":"5a43eb014f1c1bce408bf913","slug":"accident-near-tarwa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक अधेड़ की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक अधेड़ की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के नरी निवासी शिवशंकर (50) मंगलवार को अपनी ससुराल आया था। बुधवार की सुबह वह खाना खाकर बीरापुर बाजार की ओर किसी से काम से निकला। वह बाइक लेकर जब टणवा गांव के करीब पहुंचा। अचानक बाइक उससे अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।
पेड़ से टकराने के बाद शिवशंकर के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों के साथ ही राहगीरों की मदद से उसे रानीगंज अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। खून से लथपथ शिवशंकर का शव देख अस्पताल में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय हादसा हुआ। आगे पीछे दूसरा कोई वाहन भी नहीं था और न ही कोहरे का कोई प्रभाव था।