{"_id":"5966718b4f1c1bd34d8b4728","slug":"accident-in-three-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला,दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला,दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से गांव में दहशत है। जेठवारा थाना क्षेत्र के डोणपुर निवासी नन्का देवी (50) पत्नी माताफेर बुधवार दोपहर अपने खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में हाईटेंशन तार टूट कर गिरा था। जिसे वह नहीं देख सकी। तार की चपेट में आने से नन्का की मौत हो गई।
वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के हदिराही गांव निवासी 20 वर्षीय शेखर प्रजापति सुबह जानवर चराने के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित सगरा तालाब की तरफ गया था। तालाब के पास से एचटी लाइन गुजरी हुई है। विद्युत पोल से एचटी लाइन का तार जमीन पर झूल रहा था। जानवर चराते समय वह विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लेाग उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के पचमहुआ गांव के ऋषि श्रीवास्तव (23) की गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। साथी जयसिंह यादव झुलस गया। परिजन इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए।