{"_id":"956d9881339888fd1e39c2135044b843","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को ट्रक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पारकर पानी लेने जा रहे बालक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पिता ने शोर मचाया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया। हथिगवां थाना क्षेत्र के अख्तियारी निवासी मतोले सरोज राजमार्ग पर पान की दुकान चलता है। उसने गुरुवार को दुकान खोलने के बाद अपने आठ वर्षीय बेटे अभिषेक से पानी मंगाया। अभिषेक पानी लेने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। पिता ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करना चाहा, लेकिन तब तक वह काफी आगे निकल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी नाकेबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इस पर पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन