फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in new delhi

बेकाबू वाहन ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत

Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
accident in new delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत विहार इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार काफी दूर जाकर गिरा।  घायल स्कूटी सवार को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर 16 निवासी लालजी यादव (40) के रूप में हुई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार लालजी यादव सपरिवार रोहिणी सेक्टर 16 में रहते थे। परिवार में पत्नी गायत्री, बेटा क्षितिज, लक्ष्य और अभिनव हैं। मूलत: गांव नोड़िया, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी लालजी की लारेंस रोड पर प्रिंटिंग मशीन है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे लालजी काम खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। जापानी पार्क के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी काफी दूर जाकर गिरी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। लालजी के सिर से हेलमेट खुलकर दूर जा गिरा और उनके सिर में गंभीर चोटें लगी। सड़क पर काफी दूर तक वाहन के पहिये के घसीटने के निशान मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed