फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in baghrai police station area

हादसों में युवक व अधेड़ की गई जान, सात लोग घायल

Thu, 29 Jun 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बहन की शादी में कोई कमी न रह जाए। इसके लिए बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे युवक की बाइक नहर पुलिया से टकरा गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार रिश्तेदार को मामूली चोटें आईं। यह खबर घर पहुंची तो शादी वाले घर में करुण क्रंदन से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं अन्य हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर निवासी गुलशन सरोज (25) पुत्र गजानंद सरोज की इकलौती बहन सन्नोदवी का विवाह था। इकलौती बहन की शादी में कोई कोर कसर न रह जाए, इसके लिए गुलशन परेशान था। दोपहर में हलवाई का सामान कम पड़ गया। जिसे लेने के लिए वह अपने मामा के दामाद मिट्ठू को लेकर शकरदहा बाजार गया। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से घर वापस लौटने लगा। बताते हैं कि बाजार से कुछ आगे जाने के बाद नहर पुलिया की रेलिंग से उसकी बाइक जा टकराई। जिससे दोनों नहर में जा गिरे। यह देख रहे आसपास के लोग उन्हे बचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने सबसे पहले मिट्ठू को बाहर निकाला। इसके बाद गुलशन को खोजने लगे। नहर में उसे खोजते हुए लोगों को वक्त लग गया। जब उसे बाहर निकाला तो उसकी सांसें थम चुकी थी। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लोग रोते बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। आसपास के लोग गुलशन को लेकर नजदीकी डाक्टर के पास पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही बहन सन्नो, पत्नी सपना व पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे लोग शव लेकर घर पहुंच गए। मंगलगीत वाले घर में करुण क्रंदन से हर किसी की आंखों से आंसू गिरने लगता। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा गया। देर शाम परिवार के लोगों ने ऋंग्वेरपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed