फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aadhar card

आधारकार्ड को गैस उपभोक्ता लगा रहे चक्कर

Tue, 23 Dec 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 23 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
एलपीजी गैस में सब्सिडी न मिलने की डर से बैंक उपभोक्ता आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर चक्कर लगा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद भी उनकी परेशानी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में ग्राहकों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है। इन दिनों गैस उपभोक्ताओं से सब्सिडी का फार्म भरवाया जा रहा है। जिसके तहत उन्हे हर माह मिलने वाले महंगे सिलेंडरों पर सब्सिडी उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होनी है।
विज्ञापन


 इसके लिए ग्राहकों से आधार कार्ड या बैंक पासबुक की फोटो कापी मांगी गई है। जबकि बैंक पासबुक की फोटोकापी लगाने वाले ग्राहक असमंजस में फंसे हुए हैं कि उन्हे सब्सिडी मिलेगी या नहीं। क्योंकि ग्राहकों को गैस एजेंसियों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि आधार कार्ड लगाने पर ही सब्सिडी मिलेगी। उधर कई बैंकों ने आधारकार्ड लगाने वाले गैस उपभोक्ता का ही फार्म स्वीकार किया। जिससे बैंक पासबुक की फोटोकापी लगाने वाले ग्राहकाें को महंगे सिलेंडर हर माह मिलने का डर सता रहा है। ऐसे में ग्राहक आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed