{"_id":"63e933c482b310d1ff02cdf8","slug":"a-young-man-riding-a-bike-was-surrounded-and-beaten-near-the-village-accused-of-shooting-pratapgarh-news-c-3-1-54993-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बाइकसवार युवक को गांव के पास घेरकर पीटा, गोली मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बाइकसवार युवक को गांव के पास घेरकर पीटा, गोली मारने का आरोप
Mon, 13 Feb 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में बाइक सवार युवक को घर लौटते समय कुछ लोगों ने जमकर मारापीटा। हमलावरों ने उसे गोली भी मारी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। कंधई थाना क्षेत्र के देहरी डीगर गांव निवासी नजमुल हसन (42) रविवार की देर शाम बाइक से दीवानगंज बाजार गया था।
वह ई- रिक्शा पर सीमेंट की बोरी रखवाने के बाद पीछे से बाइक लेकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के पास मोड़ पर पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने उसे रोक लिया। पहले उसे लाठी डंडे से मारापीटा। आरोप है कि उसे गोली भी मारी। शोर शराबा व फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
गांव के लोगों की मदद से भाई इरशाद घायल नजमुल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। कंधई एसओ विनीत उपाध्याय ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की बात प्रकाश में आई है। गोली मारने की बात गलत है।