{"_id":"687be5a63373ed8e3500fbd5","slug":"a-young-man-died-of-snakebite-there-was-a-dispute-over-burying-the-body-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-143938-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सर्पदंश से युवक की मौत, शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सर्पदंश से युवक की मौत, शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के सिया बरेज गांव के मेवालाल यादव का छोटे बेटे महेंद्र कुमार यादव उर्फ छोटू (22) को सुबह छह बजे सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। आबादी की जमीन में शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने पर पड़ोसियों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सात घंटे बाद दोनों पक्षों की सहमति पर शव दफनाया गया।
शनिवार की सुबह महेंद्र खेत का मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। करीब एक घंटे बाद महेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एसआरएन प्रयागराज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए और अंतिम संस्कार के लिए बाग में गड्ढा खोदने लगे। गांव के ही रामलाल यादव ने यह कहकर विरोध किया कि यह जमीन आबादी की है। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझाकर बाग से 50 मीटर दूर खेत में शव का अंतिम संस्कार करवाया।