{"_id":"683c98386ae38d127f0a95b6","slug":"a-young-man-died-in-a-bike-accident-two-in-critical-condition-pratapgarh-news-c-3-1-hld1039-637461-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोतवाली के डगरारा गांव निवासी 28 वर्षीय सलमान शनिवार को रायबरेली में अपनी बहन के घर गया था। रात में वह बाइक से वापस लौट रहा था। रायपुर तियाई के पास रायबरेली जिले के सलोन थाना के दुबहन निवासी विमल विश्वकर्मा (21) व धीरज विश्वकर्मा (25) की बाइक सामने से आ रही सलमान की बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फौरन लालगंज ट्राॅमा सेंटर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। जबकि विमल व धीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लालगंज के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद