फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A woman died due to lightning, chaos ensued

Pratapgarh News: बिजली गिरने से महिला की जान गई, कोहराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A woman died due to lightning, chaos ensued
बिजली गिरने से 45 वर्षीय संगीता सरोज की मौत हो गई, जबकि दो बकरियां भी चपेट में आकर मर गईं। घटना से परिजन रोते बिलखते रहे। कंधई थाना क्षेत्र के सकरा निवासी राम आसरे की पत्नी संगीता सरोज बृहस्पतिवार की शाम मवेशियों के लिए चारा काटने खेत की ओर गई थीं।
विज्ञापन

अचानक बारिश के बीच आसमान में बिजली चमकने लगी। बारिश व बिजली से बचने के लिए वह जगह देखने लगीं, तभी उसके करीब बिजली गिर गई। संगीता बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं और पड़ोसी मेवालाल की दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मेवालाल की सूचना पर संगीता के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना से गांव में मातम पसरा रहा। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर कंधई पुलिस छानबीन के बाद कार्रवाई में जुटी रही। लेखपाल ममता पटेल भी जांच करने मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed