{"_id":"6ac3f616a2195f527505bded","slug":"a-storm-blew-hailstones-fell-and-the-paddy-crop-was-flattened-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-179353-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आंधी चली, ओले की बारिश, धान की फसल गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आंधी चली, ओले की बारिश, धान की फसल गिरी
विज्ञापन
मंगरौरा क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश। संवाद
जिलेभर में सोमवार की शाम चार बजे आंधी के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। इससे जगह-जगह खंभे टूट गए। पेड़ गिरे व टिनशेड उड़ गए। मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। धान की फसलें गिर गईं। ओले गिरने से किसान परेशान हैं। उन्होंने उपज पर इसका आसार पड़ने की बात कही है।
पट्टी में आंधी और ओले का असर पांच बजे हुआ। दोपहर में खिली धूप शाम तक होते-होते बादलों में छिप गई। पांच बजते-बजते आंधी के झोंके ने धान की फसलों गिरा दिया। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। आधे घंटे तक ओलावृष्टि से हर तरफ साफ परत बिछ गई।
पट्टी में रजिस्ट्री ऑफिस के पास बिजली का खंभा टेढ़ा हो गया। टिन शेड उड़ गए। दशरथपुर के किसान कन्हैया लाल शर्मा, सादिक अहमद, दयाल तिवारी, राजेंद्र प्रसाद और दीपक ने बताया कि इस समय धान की फसल तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। धान की बालियां टूट गईं और फसल जमीन पर गिर गई। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
जगह-जगह गिरे पेड़, मार्ग बाधित
पट्टी-कोहंडौर मार्ग पर दर्जनों पेड़ व टहनियां गिरी हैं। ओलावृष्टि से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मदाफरपुर से करैला के बीच में छह जगह पर पेड़ सड़क पर गिर गए। काफी मशक्कत कर पेड़ को हटाया जा सका। वहीं, ढकवा-पट्टी मार्ग पर अतरौरा के पास पेड़ गिर गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद मार्ग से पेड़ हटाया जा सका।
सैकड़ों गांवों की बिजली गुल
आंधी और बारिश की वजह से कई जगह खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तार टूट कर गिर गए। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। गांवों में अंधेरा है। सदर डिवीजन के पट्टी विद्युत केंद्र, करैला उपकेंद्र, मंगरौरा और साल्हीपुर उपकेंद्र तक 33 हजार लाइन में ब्रेकडाउन होने से पूरे उपकेंद्र की सप्लाई ठप रही।
72 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना
बारिश व ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों की फसल की क्षति हुई है। उनको 72 घंटे के भीतर सूचना देना अनिवार्य किया गया है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम किसानों के घर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि धान की फसल में जलभराव छोड़कर अन्य स्थिति से फसल को नुकसान हुआ है तो किसान टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी संदेश भेज सकते हैं।
15 मिमी दर्ज की गई बारिश
जिले में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हवाओं की सक्रियता बनी रही। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आसमान में बादलों की सक्रियता बनी हुई है। आज भी बारिश के आसार हैं।