फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A speeding truck hit an e-rickshaw, six passengers were injured, sent to hospital in a police vehicle

Pratapgarh : तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह सवारियां घायल, पुलिस की गाड़ी से भेजा गया अस्पताल

Thu, 07 Aug 2025 06:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 06:48 PM IST
सार

पट्टी कोहंडौर मार्ग पर कंजा सराय गुलामी से पट्टी की तरफ आ रहे ई रिक्शा में कुकुवार गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
A speeding truck hit an e-rickshaw, six passengers were injured, sent to hospital in a police vehicle
घायलों को अस्पताल लाया गया। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पट्टी कोहंडौर मार्ग पर कंजा सराय गुलामी से पट्टी की तरफ आ रहे ई रिक्शा में कुकुवार गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना गुरुवार की दोपहर की है। 

विज्ञापन


इलाके के वारी खुर्द निवासी तीर्थराज ई रिक्शा  गुरुवार को 11:30 बजे कंजा सराय गुलामी से सवारी लेकर वह पट्टी की तरफ आ रहा था। ई-रिक्शा पर कंजा सराय गुलामी में चलने वाले मदरसे में  गांव गादी अजगरा रानीगंज  प्रतापगढ़ के तीन छात्र सोहेल (15), जीशान (14) और  शोएब (13)  बैठे हुए थे। ई रिक्शा पर बसौली निवासी सुरेश वर्मा भी बैठा हुआ था। कुकुवार के समीप तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चालक समेत सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक व छात्रों तथा उनकी मां को पहले एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज गंभीर हालत के चलते भेज दिया गया। एम्बुलेंस के आने में विलंब को देखते हुए मौके पर पहुंचे  सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने कोतवाली की सेकंड मोबाइल सरकारी जीप मंगाई। जिससे सुरेश वर्मा को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां सभी छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed