{"_id":"6837640947e07312de023c69","slug":"a-seven-point-demand-letter-was-submitted-to-the-cmo-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-140664-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीएमओ को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीएमओ को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र
Thu, 29 May 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एनएचएम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र डीएम और सीएमओ को सौपा। इसका नेतृत्व एनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश बहादुर सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से पारस्परिक स्थानांतरण, एचआरए का लाभ देने के साथ ही अतिरिक्त लायल्टी बोनस, स्वास्थ्य बीमा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को समायोजन किए जाने की मांग की। इस दौरान संरक्षक दिनेश तिवारी, डाॅ. आदित्य रंजन त्रिपाठी, डाॅ. अनामिका सिंह, मोहम्मद सरवर, शिव शंकर मौर्य,धीरेंद्र मिश्रा, अमित सिंह, आकांक्षा सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी से शिशिर श्रीवास्तव, सीएम शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन