फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A sample of 11 people including the town area chairman was taken

टाउन एरिया चेयरमैन सहित 11 लोगों का लिया सैंपल

Tue, 21 Jul 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
A sample of 11 people including the town area chairman was taken
बाबा बेलखरनाथधाम सीएचसी में रैपिड किट से जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
टाउन एरिया चेयरमैन अशोक गुप्ता सहित 11 लोगों का सोमवार को सीएचसी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिले में अधिक से अधिक संदिग्धों का कोरोना टेस्ट कराने के लिए सीएचसी में सोमवार से सैंपलिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यालय से पहुंची टीम ने टाउन एरिया अध्यक्ष अशोक गुप्ता समेत 11 लोगों का सैंपल लिया। फार्मासिस्ट श्यामशंकर मिश्र ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की आशंका है या किसी में कोई लक्षण दिख रहे हैं तो वह सीएचसी पर आकर अपना सैंपल दे सकता है। सीएचसी में सैंपलिंग प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। अभी तक सैंपल देने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता था।
विज्ञापन

चाय के दाम हुए कड़क, अभी और उछाल आने के संकेत
कोरोना संक्रमण काल में चाय के दाम में उछाल आया है। इसमें आने वाले दिनों में और उछाल आने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में चाय पीने का चलन बढ़ने से दाम में बढ़ोतरी होती जा रही है। दुकानों पर मिलने वाली खुली चाय के दाम में 80-90 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने में चाय और गरम पानी को काफी कारगर माना गया है। एम्स के डाक्टरों ने भी अपने सुझाव में गरम चाय पीने का सुझाव दिया हैं। इससे लोगों में चाय पीने की रुचि बढ़ी है। मांग अधिक होने से रेट भी बढ़ गए हैं। पहले 320 रुपये प्रति किग्रा बिकने वाली टाटा चाय इन दिनों 380 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। टाटा, तसाती, ग्रीन टी के भी दामों में उछाल आया है। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना काल शुरू होने के बाद चाय की कीमतों में 70 से 90 रुपये तक का इजाफा हुआ है। खुली चाय जो अभी तक 250 रुपये किग्रा बिकती थी, वह अब 340 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। दरअसल, आसाम हो रही बरसात और लॉकडाउन के चलते चाय की आमद कम हो गई है। हालांकि जिनके पास पुराना स्टाक है, वह दाम बढ़ने की बात बताकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed