{"_id":"653696763dfdfd06630a31b4","slug":"a-piece-of-glass-came-out-of-the-workers-foot-on-the-sixth-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-6376-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छठे दिन निकला मजदूर के पैर से कांच का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छठे दिन निकला मजदूर के पैर से कांच का टुकड़ा
Mon, 23 Oct 2023 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Oct 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल मजदूर के जख्म में घुसे कांच के टुकड़े को आखिरकार चिकित्सकों ने छठे दिन निकाल दिया। मामले में प्राचार्य ने आर्थाे सर्जन को निर्देश दिया था।
मानधाता के पूरे लाल निवासी राजकुमार शर्मा छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसमें उसके पैर में जख्म हो गया, जिसमें कांच के टुकड़े घुस गए। राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां फार्मासिस्ट ने खून रोकने के लिए टांका लगाकर मरहम पट्टी कर दी। इससे कांच के टुकड़े अंदर ही रह गए। बाद में समस्या होने पर एक्सरे में कांच के टुकड़े नजर आए। इसके बाद ऑपरेशन कर इसे निकालने में लगातार लापरवाही बरती जाने लगी। पांच दिन तक टुकड़े अंदर ही रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने एचओडी डॉ. अतुल कुमार को ऑपरेशन कर मजदूर के पैर से कांच के टुकड़े निकालने का आदेश दिया। इसके बाद छठे दिन सोमवार को मरीज का उपचार कर कांच के टुकड़े निकाले गए।