फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A mother of three children fell in love with the father of four children

Pratapgarh News: चार बच्चों के पिता को दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A mother of three children fell in love with the father of four children
कुंडा क्षेत्र में चार बच्चों का पिता और तीन बच्चों की मां एक-दूसरे को दिल दे बैठे। मामला कोतवाली पहुंचा तो महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। बाद में पति लिखा-पढ़ी में समझौता कर दो बच्चों को लेकर अलग हो गया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली महिला की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। करीब दो वर्ष पहले उसकी गांव के ही दर्जी से नजदीकियां बढ़ गईं। वह भी चार बच्चों का पिता है। पहले फोन से बातें होती थीं। प्यार परवान चढ़ा तो मुलाकात होने लगी। पति को इसकी भनक तक न लगी।
विज्ञापन

चार माह पूर्व महिला ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया, जिसका सारा खर्च पति ने उठाया। एक माह पूर्व वह घर से अचानक गायब हो गई तो पति ने खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। लेकिन एक सप्ताह बाद वह वापस आ गई। पति ने लोकलाज के डर से छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश की खातिर उसे घर में रख लिया। एक सप्ताह पूर्व महिला फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी से शादी कर उसके घर में रहने लगी। पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने बुलाकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर पति ने अलग होने में ही भलाई समझी। उधर, युवक भी अपनी दोनों पत्नियों व पांच बच्चों के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed