फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A female employee of the ARTO office filed a complaint against the inspector

Pratapgarh News: एआरटीओ कार्यालय की महिलाकर्मी ने दरोगा के खिलाफ दी तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
A female employee of the ARTO office filed a complaint against the inspector
एआरटीओ कार्यालय की महिला लिपिक ने दरोगा के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को महिला लिपिक और दरोगा के बीच वाहन ट्रांसफर कराने को लेकर एआरटीओ कार्यालय में नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन

महिला लिपिक का आरोप है कि बृहस्पतिवार को करीब एक बजे फतनपुर थाने के एसआई दो पहिया वाहन का ट्रांसफर कराने आए थे। नाबालिग के नाम से वाहन ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगे। परिजनों का आधार कार्ड मांगने पर एसआई बहस करने लगे। मौके पर पहुंचे एआरटीओ चौकी इंचार्ज ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

महिला लिपिक का आरोप है कि दिलदार नाम के बाहरी व्यक्ति के उकसाने पर एसआई वाहन ट्रांसफर का दबाव बना रहे थे। महिला के परिजन भी शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर विरोध जताए। पूर्व में भी महिला कर्मचारी से कुछ लोगों का विवाद हो चुका है। एआरटीओ प्रशासन विनय सिंह ने बताया कि नाबालिग के नाम पर वाहन ट्रांसफर कराने के लिए एसआई द्वारा दबाव बनाने का प्रार्थना पत्र महिला कर्मी रश्मि सिंह ने दिया है। इस संबंध में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed