फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a dip taken in ganga on purnima

पुण्य के लिए पूर्णिमा पर लगाई डुबकी

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। बुधवार को माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद पूजन अर्चन किया। लोग घाटों पर पूरे दिन मौजूद रहे। सुबह से शुरू हुआ स्नान शाम तक चलता रहा। मानिकपुर के शहाबाद गंगाघाट पर भोर से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। ठंड के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके साथ मां गंगा को अघ्र्य दिया। स्नान के बाद गंगा किनारे दीप जलाया और धूप, अगरबत्ती से पूजन किया। इसके बाद मां ज्वाला देवी में भी पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा के साथ ही चंद्रग्रहण का स्नान होने के कारण स्नान के लिए लोग शाम तक घाटों पर रहे। उधर, हौदेश्वरनाथ धाम में रेला पहुंच गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। पूरे दिन स्नान और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा। भारी संख्या में लोगों ने गोदान, अन्नदान भी किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहित लोगों को माघी पूर्णिमा और चंद्रग्रहण स्नान के महात्म्य के बारे में भी बताते रहे। मानिकपुर मेले का संचालन तीर्थ पुरोहित संघ के प्रेम नाथ दीक्षित सहित ओम प्रकाश, महेशचंद्र मिश्र, रामभरोस मिश्र, नंदलाल मिश्र, गया प्रसाद पांडेय, संतोष कुमार मिश्र आदि लोगों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed