{"_id":"5f076fac8ebc3e63d554c581","slug":"a-clone-of-an-atm-card-arrested-a-gang-that-flew-money-pratapgarh-news-ald280619620","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा धरे गये एटीएम हैक कर चोरी करने के आरोप में युवक।
- फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने वाले गिरोह को दबोच लिया है। गिरफ्तार चार बदमाशों के पास से मिनी डीएक्स डिवाइस, पांच एटीएम कार्ड और 9320 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरोह के तीन फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि लोगों के एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक
के निर्देशन में सीओ सिटी अभय पांडेय, स्वॉट टीम और नगर कोतवाल बदमाशों की तलाश में लगाए गए थे। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने बुधवार की रात पटखौली रेलवे क्रासिंग अंडरपास के करीब चार बाइक सवार बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से मिनी डीएक्स डिवाइस, पांच एटीएमकार्ड, बाइक , मोबाइल व 9320 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए सचिन सिंह पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह निवासी ढेरहना, आशीष सिंह पुत्र छेदीलाल पूरे खुशई, सोबीन उर्फ दरोगा पुत्र अमीन निवासी मोहनगंज, वासिफ पुत्र आशिक अली निवासी सोनाही थाना कंधई ने बताया कि उनका एक गिरोह है। पुलिस की दबिश के दौरान मनीष सिंह पुत्र छेदीलाल पूरे खुशई, फैसल पुत्र मंसूर निवासी मोहनगंज, राजसिंह पुत्र अज्ञात निवासी रेड़वीर भाग निकले।
बदमाशों ने बताया कि पिछले कई सालों से वह एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से रुपये उड़ा रहे थे। जिस एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं होते वहां रुपये निकालने वाले लोगों को वह शिकार बनाते थे। हाथ में छिपाए मिनी डीवाइस डीएक्स थ्री की मदद से एटीएम स्कैन कर लेते थे। जिससे कार्ड का पूरा डाटा डिवाइस में आ जाता है।
विज्ञापन
दूसरा साथी उसके एटीएम का पिन कोड देख लेता था। इसके बाद लैपटॉप और साफ्टवेयर की मदद से क्लोन एटीएम कार्ड बनाकर रुपये निकाल लेते थे। बरामद मिनी डिवाइस डीएक्सथ्री फरार मनीष ने मंगवाई थी। गिरफ्तार सचिन सिंह ने बताया कि पेट्रोलपंप के सेल्समैनों की मिलीभगत से उनको मिनी डिवाइस देकर एटीएम कार्ड स्कैन करा लेते हैं। सेल्समैनों से सेटिंग का काम मनीष व फैसल करते थे।
रंजिश में पड़ोसियों ने महिला को पीटा, छेड़खानी
रंजिश के चलते महिला को पड़ोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला बाजार के करीब एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि पड़ोसी से उसकी रंजिश है। सात जुलाई को पड़ोसी उसके घर में घुस गया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।