{"_id":"10-45435","slug":"Pratapgarh-45435-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी भटका रहे राष्ट्रीय मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी भटका रहे राष्ट्रीय मुद्दे
Pratapgarh
Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। मोदी की विचारधारा सांप्रदायिकता का उन्माद फैलाकर राष्ट्रीय मुद्दों को खतरनाक मोड़ दे रही है। मोदी और भाजपा सत्ता पाने के लिए दूषित राजनीतिक माहौल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस ही राष्ट्र की समाजवादी नीतियों को मजबूती से संचालित कर देश को विकास दे सकती है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री एवं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इंदिरा चौक पर आयोजित जनसभा में कही।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रामपुरखास पहुंचे दिग्विजय ने नरेंद्र मोदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा पूंजीवाद को बढ़ावा देती है। मोदी के गुजरात माडल की धज्जियां उड़ाते कहा कि आज जो मोदी छ: करोड़ गुजरात वासियों की रक्षा नहीं कर सके, वह भारत के 126 करोड़ लोगों की सुरक्षा की बात कह रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में सिर्फ सत्ता पाने का एकमात्र कार्ड खेल रही है। भाजपा को देश के विकास का कुछ भी अता पता नहीं है। संचार क्रांति को कांग्रेस की देन बताते कहा कि यह इंदिरा, राजीव युग की उपलब्धि है। उन्होंने जिले से लोकसभा प्रत्याशी रत्ना सिंह रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार आराधना मिश्रा मोना को जिताने की अपील की। सांसद एवं सिने स्टार राजबब्बर ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म व मजहब के नाम पर भाजपा की सियासत देश कभी स्वीकार नहीं कर सकता। मोदी की गंगा शुद्धिकरण की बात पर तंज कसते कहा कि मोदी के प्रपंच व छल से सावधान रहना होगा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिले में यह चुनाव विकास का मजबूत जनादेश साबित होगा। प्रत्याशी रत्ना सिंह ने विकास तथा स्वाभिमान के लिए समर्थन की अपील की। आराधना मिश्रा मोना ने रामपुर खास के विकास का वादा किया। संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संयोजन सूबेदार देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर श्याम किशोर शुक्ल, कपिल द्विवेदी, नीरज तिवारी, दानिश खां, दयाशंकर पांडेय, विकास मिश्र, शिवमूर्ति शास्त्री, रामलौटन गौढ़, पवन शुक्ल, गोविंद सिंह, चंद्रमौलि शुक्ल, बीएन सिंह, आलोक सिंह, रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल, सुनील तिवारी, राकेश तिवारी, डा. आरबी सिंह, लालजी यादव, डा. चंद्रेश सिंह, सुनील शुक्ल, डा. राजकुमार पांडेय, उदय शंकर दुबे, धनंजय सिंह, अरुण पांडेय, देवानंद मिश्र, दारा सिंह थे।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रमोद तिवारी का कद पार्टी में बहुत बड़ा है। रत्ना की जीत से इसमें और इजाफा होगा।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार शाम कांग्रेस के रोड शो में शामिल हुए अभिनेता व पार्टी के स्टार प्रचारक राजबब्बर से हाथ मिलाने की यवाओं में होड़ दिखी। युवाओं का जोश देख राजबब्बर भी खुद को रोक नहीं सके और रास्ते भर अपना हाथ बढ़ा कर समर्थकों का आभार जताते रहे। महिलाएं व युवतियां छतों पर खड़ी होकर राजबब्बर की झलक के लिए टकटकी लगाए रहीं।