फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अगवा युवक को पुलिस ने किया बरामद

अगवा युवक को पुलिस ने किया बरामद

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे से शनिवार की रात अगवा हुए युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज कस्बा निवासी शैलेंद्र मिश्र एक निजी डीटीएच कंपनी में एंटीना लगाने का कार्य करता है। शनिवार की रात वह किसी काम से बाहर निकला तो कार सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। इसकी जानकारी नागरिकों ने कोतवाली पुलिस समेत उच्चाधिकारियेां को दी। सैकड़ों की संख्या में व्यवसाइयों ने लालगंज कोतवाली भी घेर ली। कोतवाल रामनरेश ने चुनाव ड्यूटी में आई पैरामिलिट्री फोर्स के साथ आरोपियों की घेराबंदी शुरु कर दी। खुद को घिरते देख आरोपियों ने शैलेंद्र को हंडौर गांव के समीप मारपीट कर कार से बाहर फेंक दिया और भागने लगे। पुलिस ने शैलेंद्र को बरामद कर लालगंज सीएचसी भेजवाया और आरोपी तिलौरी गांव निवासी जाहिद व शहजाद को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने एक निजी कंपनी का सेट टॉप बाक्स व एंटीना खरीदा था। इसे लगाने के लिए वह लोग कई दिनों से शैलेंद्र को बुला रहे थे। शैलेंद्र की टालमटोल से नाराज होकर दोनों युवकों ने उसे शनिवार की रात जबरन कार में बैठा लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। इस बावत कोतवाल रामनरेश का कहना है कि सेट टॉप बाक्स नहीं लगाने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed