{"_id":"10-43352","slug":"Pratapgarh-43352-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बनने का सपना देख रहे मोदी : प्रमोद तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बनने का सपना देख रहे मोदी : प्रमोद तिवारी
Pratapgarh
Updated Sun, 30 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका यह सपना कभी हकीकत में नहीं बदल सकेगा। कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास करने में सक्षम और गरीब व किसानों की हितैषी है।
लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सांगीपुर इलाके के अलावलपुर, पिंजरी, रंजीतपुर, जरियारी, उमरार व कुम्भीआइमा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमोद ने कहा कि चुनाव आते ही तमाम पार्टियों के नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। इस बार के चुनाव में इन पार्टियों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना लागू होने से अब जिले का एक-एक पुरवा जगमग होगा। इस योजना से गरीबों को सबसे अधिक लाभ होगा। साथ ही सड़क, पेयजल व शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। इस मौके पर सांगीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, राघवेंद्र शुक्ल, दृगपाल यादव, रामकृपाल सरोज, सोनू सिंह, नवीन सिंह, रामबोध शुक्ला, सुधाकर पांडेय, अरविंद मिश्र, गुड्डू सिंह, प्रदीप मिश्र, बृजकिशोर तिवारी, भूपेंद्र सिंह, श्रीकांत मिश्रा, त्रिवेणी प्रसाद श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, उदयराज वर्मा, उमेश मिश्रा, शेर मोहम्मद, गुड्डू पांडेय, मो. रजा, उमेश तिवारी, अवधेश सिंह, अफरोज अहमद, प्रेम कुमार वैश्य, बृजेश शुक्ला, रविशंकर उपाध्याय, मो. शाहिद, इरफान आदि मौजूद रहे।