{"_id":"10-42939","slug":"Pratapgarh-42939-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश भरने के लिए निकाली मोटर साइकिल रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश भरने के लिए निकाली मोटर साइकिल रैली
Pratapgarh
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में भीड़ जुटाने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शुक्रवार को मोटर साइकिल रैली निकाली गई। सांसद रत्ना सिंह के पुत्र भुवन्यु सिंह के नेतृत्व में निकली रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए संसदीय कार्यालय पहुंची। रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे। भंगवाचुंगी स्थित प्लाजा पैलेस में एकत्रित कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि रमेश सिंह के साथ संसदीय कार्यालय पहुंचे। कचहरी रोड स्थित संसदीय कार्यालय पर सांसद रत्ना सिंह के पुत्र भुवन्यु सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बाइक पर सवार होकर निकल पड़े। कार्यकर्ताओं का जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए संसदीय कार्यालय पर समाप्त हुआ। मोटर साइकिल रैली में शामिल युवा तिरंगा झंडा साथ लेकर चल रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी जुलूस के आगे-आगे रत्ना, प्रमोद और राहुल गांधी के जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। शहर में गाड़ियों का काफिला जिधर से गुजरता था देखने वालों की भीड़ लग जाती थी। जुलूस में राजीव सिंह, राम अभिलाष सिंह, बच्चा शुक्ला, कैलाश शुक्ल, हिमांशु सिंह, आशुतोष तिवारी, सुधांशु शुक्ला, मो. दानिश, मो. वसीम, अजय कुमार आदि थे।
कांग्रेस की रैली में भीड़ जुटाने के लिए सदर ब्लाक अध्यक्ष कैलाशचंद्र शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की। कटकावली में बैठक कर रैली सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर मृत्युंजय शुक्ल, रवींद्र शुक्ल, दुर्गेश ओझा, केडी मिश्र, अंकुश शुक्ल, अनुज शुक्ल आदि थे।
कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी रमजान अली के पुत्र इरफान अली ने अपना दल का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सांसद प्रमोद तिवारी और रत्ना सिंह की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस में विश्वास व्यक्त किया है। यह जानकारी शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी की सभा की कवरेज के लिए इलेक्ट्रानिक मीडिया ने शुक्रवार दोपहर से ही डेरा डाल दिया है। ‘डी’ में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर ओम प्रकाश पांडेय, अजीत प्रताप सिंह, अरु ण तिवारी, वीके शर्मा, मो. इसहाक खां तैयारी में सहयोग करते रहे।