फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लकी-ड्रा से हुई इनामों की बारिश

लकी-ड्रा से हुई इनामों की बारिश

Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Tue, 04 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ। अमर उजाला के विराट किसान मेले में दूसरे दिन सोमवार को 11 भाग्यशाली विजेताओं का लकी-ड्रा के माध्यम से इनाम निकाला गया। पर्ची डाल मेले से चले जाने के कारण एक विजेता को इनाम नहीं मिल सका। बाकी विजेताओं को कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा व अमर उजाला के संपादक अरुण आदित्य ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

मेले में दूसरे दिन भी इनाम की झड़ी लगी रही। लकी-ड्रा बाक्स में कूपन डालने वालों का तांता लगा रहा। 11 लोगों का सितारा चमका और ड्रा के माध्यम से निकाली गई पर्ची में उनका नाम आया। रमेश ड्रा के समय के पहले मेले से जा चुके थे। वह पुरस्कार लेने के समय मेले में मौजूद नहीं थे। ड्रा में उनके नाम पर कैमरा निकला था। विजेताओं में दहिलामऊ के अनूप मिश्रा को प्रेस, सेनानी नगर के अजय श्रीवास्तव को कैमरा, दिलीपपुर की नमृता पांडेय कड़ाही सेट, सहोदरपुर के विपिन यादव के नाम कड़ाही सेट, कचहरी के अमन गुप्ता प्रेस के विजेता रहे। इसी तरह एसके पांडेय के नाम घड़ी, डॉ. अनुपम पांडेय बाटल, बहलोलपुर के शारदा प्रसाद वर्मा ग्लास सेट, सरगम सिंह बाटल व परवेज अहमद लकी ड्रा में कड़ाही सेट के विजेता रहे। उन सभी विजेताओं को अमर उजाला के संपादद ने ड्रा में निकला पुरस्कार प्रदान किया। कुछ विजेताओं को किर्लोस्कर एजेंसी के अजय कुमार ने भी मंच से पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला के विराट किसान मेले में कृषि यंत्रों के स्टाल पर जमकर खरीदारी हुई। परवेज अहमद ने जान डियर ट्रैक्टर खरीदा। ट्रैक्टर खरीदने के बाद उन्होंने अपनों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर में लगे अमर उजाला के विराट किसान मेले में जिला कृषि अधिकारी डीपी सिंह ने किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से बचें। देशी खाद ही खेतों में डालना बेहतर है। हर तूर के बाद खेत की मिट्टी में उर्वरता की जांच को भी जरूरी बताया। जिला मत्स्य अधिकारी अजय सिंह ने किसानों को मछली पालन की जानकारी दी। तालाब पट्टा से लेकर अनुदान के बारे में बताया। पतंललि योग समिति के युवा प्रभारी अखंड कीर्ति दूबे ने किसानों को सेहत के प्रति सजग किया।

जिला पंचायत परिसर में चल रहे अमर उजाला के विराट किसान मेले में मंगलवार की शाम छह बजे कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। इसमें डा. राजेंद्र सिंह राज, शहजादा कलीम, निर्झर प्रतापगढ़ी, डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम, अनीस देहाती, दीपक रुहानी, शकील इलाहाबादी, नागेंद्र अनुज, कमल प्रतापगढ़ी, सुनील प्रभाकर व राजमूर्ति सिंह सौरभ समेत अन्य कवि व शायर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed