फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   36 दिन बाद कब्र से खोदा गया शव

36 दिन बाद कब्र से खोदा गया शव

Thu, 23 Jan 2014 05:43 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Thu, 23 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
36 दिन बाद युवक का शव कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खोदाई के दौरान ग्रामीणों का मजमा लगा रहा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक के भाई समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पूरे पंगुल शिवरा गांव निवासी उमाशंकर (28) पुत्र सहतू की मौत 17 दिसंबर 2013 को हो गई थी। परिजनों ने शव को बकुलाही नदी के किनारे दफना दिया था। इस बीच सूचना मिलने पर उसकी पत्नी सुनीता मायके से ससुराल पहुंची और जेठ समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाने लगी। पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनीता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 16 जनवरी 2014 को मृतक के भाई दयाशंकर समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को सदर तहसीलदार सौरभ शुक्ला और एसओ अरविंद तिवारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बकुलाही नदी के करीब उमाशंकर का दफनाया गया शव खोदवाया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी भाई दयाशंकर की मानें तो उसके भाई की मौत क्षय रोग के कारण हुई है। उसकी मां पुतना देवी के नाम से मात्र साढ़े सात बिस्वा जमीन है। हत्या का आरोप लगाने वाली सुनीता का विवाह वर्ष 2002 में हुआ था और 2007 में उमाशंकर से विवाद के बाद मायके में रहने लगी। एसओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed