{"_id":"10-40030","slug":"Pratapgarh-40030-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने धरती से लेकर चांद तक लहराया सफलता का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने धरती से लेकर चांद तक लहराया सफलता का परचम
Pratapgarh
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बदलते वैश्विक परिवेश में आज समूची दुनिया में बेटियाें ने धरती से लेकर चांद तक सफलता का परचम लहराया है। राजनीति हो या सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी विज्ञान, अंतरिक्ष हर क्षेत्र में बेटियों ने नेतृत्व का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ महाअभियान का संकल्प पत्र भरते हुए रामपुर संग्रामगढ़ की ब्लाक प्रमुख आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि उपरोक्त उपलब्धियां आगे भी होती रहेंगी जब हमारी बेटियां ठीक से पल बढ़कर आगे निकलेंगी। उन्हाेंने कहा कि बेटी और बेटे में भेद नहीं होना चाहिए। अमर उजाला का यह महाअभियान इस सोच में मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि उनका परिवार रूढ़िवादी विचारों से कभी भी प्रभावित नहीं रहा। तभी उनकी दादी मां से लेकर उनकी मां और आज खुद वह तथा उनकी छोटी बहन सामाजिक सरोकार में बराबर की भागीदारी में खड़ी नजर आईं। खुद पापा प्रमोद के द्वारा की गई हौसला अफजाई ने ही शिक्षा, सामाजिक सेवा, राजनीति के क्षेत्र में उनके परिवार को बेटे से ज्यादा बेटी का ओहदा मिलता आ रहा है। मोना ने कहा कि समाज के हर जागरूक वर्ग को अमर उजाला के इस कार्यक्रम को सच्चे मन से स्वीकार कर सामाजिक और राष्ट्रीय मजबूती के संकल्प की तरफ एक कदम आगे बढ़कर अपनी रचनात्मक सोच को मजबूत बनाना चाहिए। समाज की प्रत्येक गतिविधियों में भागीदारी निभाने वाली मोना कहती हैं कि अमर उजाला के इस अभियान को लेकर वह हर क्षेत्र में बेटियों के मान को बढ़ाने का अपना मिशन और मजबूत बनाएंगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मोना ने संकल्प पत्र भी भरा।
विज्ञापन