{"_id":"10-38015","slug":"Pratapgarh-38015-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजी आफिस के समीप हत्या कर फेंकी गई थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजी आफिस के समीप हत्या कर फेंकी गई थी लाश
Pratapgarh
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर के समीप कार में मिले शव को लेकर लूट की चर्चा शुरू हो गई थी। जांच के दौरान जो मामला सामने आया, वह अलग ही है। एजी आफिस इलाहाबाद के समीप डेंटर की दुकान पर पैसे के विवाद में लोगों ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव श्रृंग्वेरपुर के समीप नवाबगंज इलाहाबाद थाना क्षेत्र में छोड़ा तथा दूसरे दिन उक्त शव हथिगवां थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए घटना का खुलासा कर दिया।
हथिगवां एसओ निशीकान्त राय ने बताया कि मधुबनी बिहार निवासी कुमार जी राय (45) दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था। पांच नवंबर को वह एक पुरानी कार खरीद कर घर जा रहा था। रास्ते में उसकी कार खराब हो गई। इस पर कार ठीक कराने के लिए इलाहाबाद स्थित वर्कशाप पर ले गया। जहां उसका नंबर नहीं लग पाया। इस पर वह वर्कशाप में ही गाड़ी छोड़कर छठ पूजा के लिए गांव चला गया। दस नवंबर को पुन: वह पचास हजार की नगदी लेकर गाड़ी ठीक कराने के लिए इलाहाबाद को चला। 12 नवंबर को वर्कशाप पहुंचा तो उसे डेढ़ लाख रुपये का इस्टीमेट थमा दिया गया। पैसे के अभाव में वह गाड़ी निकालना चाहता था। इसी दौरान वर्कशाप का टेक्नीशियन अशोक कुमार सिंह निवासी कनपुरवा, खखरेरू फतेहपुर, उसका साला रावेन्द्र सिंह खखरेरू फतेहपुर एवं मैकनिक अखिलेश कुमार पटेल निवासी भनेवरा बहरिया इलाहाबाद मिले। उन्होंने गाड़ी 40 हजार में ठीक करने तथा वर्कशाप से बाहर ले जाने की बात कही। तय धनराशि के अनुसार उसने गाड़ी निकलवा ली। इस पर तीनों मिलकर एजी आफिस के समीप एक डेंटर के यहां गाड़ी खड़ी करा दिए। 14 नवंबर से गाड़ी में काम शुरू किया। 19 को गाड़ी स्टार्ट तो हो गई, लेकिन कुछ काम बाकी रह गया था। इस पर पैसे की मांग हुई। बीस हजार पहले दे चुका था। 20 नवंबर को बीस हजार देने की बात थी, लेकिन शाम तक पैसा नहीं दिया। इसी में तीनों की कहासुनी कुमार जी राय से हो गया। भन्नाए लोगों ने रिंच से उसपर वार कर दिया, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई तथा मौत हो गई। मौत होने पर उक्त लोगों ने उसके जेब से पैसा आदि निकालने के बाद मृतक की कार में ही पीछे लादकर फोर लेन हाईवे पर श्रृंग्वेरपुर नवाबगंज इलाहाबाद के समीप रात लगभग 12 बजे छोड़ फरार हो गए। दूसरे दिन शव हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर के समीप पाया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद लूट की आशंका में जांच कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशोक कुमार सिंह व अखिलेश कुमार पटेल को पकड़ा तथा पूछताछ की तो दोनों टूट गए तथा घटनाक्रम बता दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया जबकि तीसरे आरोपी रावेन्द्र सिंह की तलाश की जा रही है।