{"_id":"10-31292","slug":"Pratapgarh-31292-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के गेट पर जाम, तड़पे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के गेट पर जाम, तड़पे मरीज
Pratapgarh
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल परिसर में वाहनों का अवैध स्टैंड बनने से रास्ता बंद हो गया। इससे प्रसव के लिए आने वाली महिलाएं दर्द से गेट पर तड़पती रहीं। आधे घंटे के बाद भी वाहन स्वामी नहीं पहुंचे तो पुलिस चालान करने लगी। इसके बाद लोगों ने अपना वाहन हटाया।
भारतीय स्टेट बैंक आने वाले ग्राहक, बाजार में खरीदारी करने वालों के साथ दुकानदार महिला अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा कर देते हैं। सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ अस्पताल में उमड़ी थी। यहां गेट से लेकर इमरजेंसी तक चार पहिया वाहनों की कतार लगी थी। रास्ता भी कई वाहनों ने रोक रखा था। कोहंडौर इलाके से प्रसूता लीला देवी को लेकर एंबुलेंस पहुंची। रास्ते के अभाव में उसे गेट पर रुकना पड़ा। इसी बीच मानधाता और रानीगंज से भी प्रसूताओं को लेकर एंबुलेंस पहुंच गई। अस्पताल के भीतर पैदल जाने का भी स्थान नहीं बचा था। करीब आधे घंटे तक शोर शराबे के बाद भी वाहन स्वामी नहीं पहुंचे। सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी सैयद्दीन अस्पताल पहुंचे और रास्ता जाम करने वाले वाहनों का चालान करने लगे। चौकी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में बाहरी वाहनों से जाम की समस्या पैदा हो गई। सीएमएस मधुरिमा श्रीवास्तव का कहना है कि गार्ड लोगों को मना करता है लेकिन लोग दबंगई पर उतर आते हैं।