{"_id":"10-28634","slug":"Pratapgarh-28634-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मियों ने सीखी सुरक्षित शंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मियों ने सीखी सुरक्षित शंटिंग
Pratapgarh
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जंक्शन पर शंटिंग मेले का आयोजन किया गया। इसमें शंटिंग टीम को सेफ शंटिंग करने के तरीके बताए गए।
गुरुवार को जंक्शन पर लखनऊ के डीएसओ डीके चौधरी पहुंचे। उन्होंने स्टेशन की शंटिंग टीम से शंटिंग के तरीके की जानकारी ली। इसके बाद आयोजित शंटिंग मेले में उन्होंने कर्मचारियों को शंटिंग के नियमों को सख्ती से अमल में लाने की हिदायत दी। उन्होंने प्रतापगढ़ की शंटिंग टीम को सुरक्षित शंटिंग के नियमों का पालन करने की बात कहते हुए बताया कि किस तरह से दिन और रात में शंटिंग की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी असावधानी दुर्घटना का कारण बनती है। जितने लोग शंटिंग में लगें वे सभी एक दूसरे के संपर्क में रहें। गार्ड, ड्राइवर के साथ ही शंटमैन भी पूरी एहतियात बरतें। नियमों का ध्यान रहे इसके लिए उन्होंने स्टेशन पर चार्ट भी लगवाया। मेले में पांच शंटर, दो एलआई, पांच ड्राइवर, छह शंटमैन, दो शंटिंग मास्टर व तीन स्टेशन मास्टर मौजूद रहे।
जंक्शन की शंटिंग टीम को डीआरएम आफिस से दुर्घटना रहित शंटिंग कराने के लिए अवार्ड दिया जाएगा। स्टेशन की टीम का नाम इसके लिए भेज दिया गया है। साल भर से बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित शंटिंग करने वाली प्रतापगढ़ की शंटिंग टीम को अवार्ड के लिए चुना गया है। इसका नाम डीआरएम आफिस को भेज दिया गया है। शंटिंग अवार्ड के रूप में कुछ रकम टीम को अतिरिक्त मिलेगी। यह अवार्ड रेल सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर रेलकर्मियों को दिया जाता है। उधर सुरक्षित व संरक्षित तरीके से स्टेशन का संचालन कराने के लिए एसएस केएन शर्मा को 1500 रुपये का इनाम मिला है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अभी इनाम की रकम मिली नहीं है।